फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहां बच्चे मरे, यहां गोद में लेकर भटक रहे मरीज

Sun, 13 Aug 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
दो दिन पहले ऑक्सीजन न मिलने से रिटायर दरोगा के पांच घंटे तक तड़पने का मामला सामने आया था तो रविवार को एक युवक स्ट्रेचर न मिलने से अपनी बीमार बहन को मेडिकल वार्ड से गोद में उठाकर बाहर वाहन तक ले आया। ऐसा तब हुआ जब शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन न मिलने से 60 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रहे थे। उधर, स्वास्थ्य विभाग स्ट्रेचर न मिलने की बात से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन


जेठवारा थाना के मुरियामऊ निवासी सुधा यादव (35) पत्नी जयप्रकाश की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। सुधा के भाई का आरोप है कि वह स्टाफ नर्स से स्ट्रेचर की मांग करता रहा, लेकिन उसने स्ट्रेचर न होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। इससे वह परेशान था। सुधा की हालत बिगड़ती जा रही थी। वह बहन सुधा को गोद में उठाकर किसी तरह दो मंजिला पर स्थित मेडिकल वार्ड से बाहर अपने वाहन तक पहुंचा। फिर सुधा को इलाहाबाद ले जाया गया। इस बारे में बात करने के लिए प्रभारी सीएमएस डा. प्रेममोहन गुप्ता को कई बार फोन मिलाया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें