फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैजलपुर गांव में मनरेगा के कार्यो में घपलेबाजी, ढाई लाख की होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा विकास खंड के बैजलपुर गांव में मनरेगा के कार्यों में जमकर घपलेबाजी की गई है। त्रिसदस्यीय टीम की जांच में विकास कार्यों में अनियमितता सामने आई है। इस पर ग्राम प्रधान से 2 लाख 54 हजार 821 रुपये की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

बैजलपुर गांव में मनरेगा के तहत प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की शिकायत की गई थी। जांच के लिए त्रिसदस्यीय टीम गठित की गई। जांच में भारी अनियमितता पाई गई। चकमार्ग पर कार्य 34650 रुपये, कबीरगढ़ तक नाली की खुदाई में 41900, रामराज के खेत तक नाली की खुदाई में 16025, कुटी तक नाला खुदाई कार्य में 68018, राम प्रकाश के खेत तक नाली खुदाई में 21700, शेर बहादुर सरोज के घर तक नाला खुदाई में 43560 व हीरालाल निषाद के खेत तक नाला खुदाई कार्य में 28968 रुपये रिकवरी करने का आदेश दिया है। प्रधान से कुल 2 लाख 54 हजार 821 रुपये की रिकवरी का आदेश हुआ है। इसे लेकर गांव में हडक़ंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें