फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप तलाशने आए अधिकारी

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
बाबागंज स्थित पेट्रोल पम्प पर जांच करती भारत पेट्रोलियम की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ में चिप लगाकर घटतौली के खेल का खुलासा होने पर मंगलवार को भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों की टीम जिले में पहुंचकर पेट्रोल पंपों की जांच करती रही। दोपहर करीब दो बजे अधिकारियों ने बाबागंज स्थित प्रतापगढ़ ऑटो मोबाइल्स में सघन जांच तो की, मगर कुछ भी गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन



इलेक्ट्रानिक चिप लगाकर घटतौली करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को अफसरों की टीम बेल्हा पहुंच गई। भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन के एरिया मैनेजर सेल्स मो. एजाज, जिला पूर्ति अधिकारी डीपी सिंह, बाट माप अधिकारी राजकुमार यादव के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ बाबागंज स्थित प्रतापगढ़ आटो मोबाइल्स (गप्फार पेट्रोल पंप) पर पहुंचकर लगभग तीन घंटे तक गहराई से छानबीन की। मगर जांच अधिकारियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा। जांच अधिकारियों ने इलेक्ट्रानिक मशीन खोलकर उसकी कंट्रोलिंग पावर को देखा। तेल का स्टाक और बिक्री का रजिस्टर भी मिलान किया गया, मगर जांच में सब कुछ ओके मिला। जांच टीम के जिले में आने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सभी पेट्रोल पंप संचालक पूरी तरह एलर्ट रहे, पंप संचालक इस बात की टोह लेते रहे कि जांच टीम अब किस ओर निकल रही है। भारत पेट्रोलियम कारर्पोरेशन के एरिया मैनेजर सेल्स मो. एजाज ने बताया कि जांच अभियान जारी रहेगा, उन्होंने बताया कि यह आवश्यक नहीं है कि बुधवार को भी जांच की जाय, बीच-बीच में जांच अभियान जारी रहने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें