फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के सामने प्रधान ने धमकाया

Sat, 21 Mar 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा। शिकायत की जांच करने पहुंचे एसडीएम के सामने ही शिकायतकर्ता को प्रधान ने धमका दिया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद उस समय तो मामला शांत हो गया लेकिन बाद में शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर गाली गलौज करने के साथ धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


समग्र गांव सरियावां के लोहारन का पुरवा निवासी राजाराम यादव ने आवास आवंटन को लेकर डीएम से शिकायत की थी। उसका कहना था कि उसका कच्चा घर होने के बाद भी उसे कॉलोनी नहीं दी जा रही है। शिकायत की जांच कुंडा एसडीएम के पास पहुंची तो उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम सलिल कुमार को मौके पर भेजा। जांच के दौरान मौके पर शिकायतकर्ता और प्रधान के परिजनों के बीच विवाद हो गया।

 इस पर एसडीएम ने हस्तक्षेप करके मामला शांत कराया। आरोप है कि एसडीएम के जाने के बाद प्रधान के परिजन और साथी शिकायतकर्ता के घर तक धमकाने पहुंच गए। यही नहीं जमकर गाली गालौज के दौरान बात मारपीट तक पहुंच गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत कोतवाली में तहरीर देकर की है। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि जांच अतिरिक्त एसडीएम को दी गई थी। विवाद की बात सुनने में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें