फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बकुलाही नदी में रोहित के बजाय प्रयागराज के शंकरलाल का उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता के ढेमा में बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को बकुलाही नदी में युवक का शव उतराया मिला। युवक की पहचान प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र निवासी बैजनाथ का पुरवा कल्याणपुर निवासी शंकरलाल (24) के रूप में हुई। वहीं, भयहरणनाथ धाम नदी में डूबे रोहित का पता नहीं चला। दूसरे दिन दिन भी एसडीआरएफ की टीम ननिहाल आए रोहित की खोजबीन करती रही।
विज्ञापन

बैजनाथ का पुरवा कल्याणपुर निवासी 24 वर्षीय शंकर लाल चार दिन पूर्व मानधाता थाना क्षेत्र के ढेमा में ननिहाल रामसेवक के घर आया था। मंगलवार दोपहर वह गायब हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीण को नदी में शव नजर आया तो सूचना मानधाता पुलिस को दी। ननिहाल वालों ने मृतक की पहचान की। उन्हीं लोगों ने बताया कि पिता की मौत के बाद शंकरलाल के भाई की भी मौत हो चुकी है। परिवार में वही इकलौता बचा था।
वहीं, दूसरी ओर जेठवारा के कुटिलिया कनैल का पुरवा निवासी रोहित की तलाश दूसरे दिन भी बकुलाही नदी में एसडीआरएफ की टीम करती रही। मामा श्यामलाल समेत परिवार के लोग भी नदी के किनारे रोहित के मिलने की आस में बैठे रहे। भयहरणनाथ धाम के पास नदी में डूबे छात्र की खोजबीन एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें