फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इंस्टाग्राम का प्यार शक में बदला, खानी पड़ी जेल की हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टाग्राम का प्यार जब शक में बदला तो युवती ने साथ छोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी निवासी रोहित की दोस्ती इंस्टाग्राम पर मानधाता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हो गई। बातचीत के दौरान दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। सालभर दोनों आपस में बातचीत करते रहे। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों के बीच मुलाकात का दौर शुरू हुआ। दिल्ली, लखनऊ सहित दूसरे स्थानों पर सैर सपाटा कर प्रेमी युगल ने तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक-दूजे के साथ रहने की कसमें खाईं।
चर्चा है कि युवक ने प्रेमिका की मांग पूरी करने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। हालांकि इसी बीच युवक ने प्रेमिका पर शक करना शुरू कर दिया। जिससे दोनों के रिश्तों में दरार पड़नी शुरू हो गई। अनबन बढ़ने पर युवक ने प्रेमिका से दिए गए पैसे की मांग करने लगा। नाराज प्रेमिका ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन

पुलिस युवक की तलाश करने गांव पहुंची। प्रेमी युगल को थाने पर बुलाया गया। इसके बाद भी बात नहीं बनी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज युवक को जेल भेज दिया। वहीं, युवक ने प्रेमिका के खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर करने का प्रमाण देते हुए शिकायत की है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती से पहले करें पहचान
साइबर सेल प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती से पहले सामने वाले की पहचान ठीक से करना चाहिए ताकि बाद में धोखा न मिले। सोशल मीडिया पर की गई बातचीत, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और वीडियो भी सुरक्षित रखना चाहिए। मामले की जानकारी परिवार और भरोसेमंद व्यक्ति को जरूर दें। समय रहते साइबर एक्सपर्ट से कानूनी सलाह ली जा सकती है। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान भावनाओं के साथ-साथ कानून की समझ भी रखना जरूरी है।
इन बातों का रखें ध्यान
एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रोफाइल देखकर जल्दी भरोसा न करें। निजी फोटो, वीडियो व व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। स्पष्ट सहमति मिलने पर ही साथ घूमने व रहने का निर्णय लें। ब्रेकअप की स्थिति में बदले की भावना से कोई कदम न उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें