फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी बगैर हेलमेट लगाए दरोगा की बाइक

Thu, 10 Aug 2023 09:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नगर कोतवाली के जोगापुर में दरोगा की क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर के पास हुई घटना, हालत नाजुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बगैर हेलमेट लगाए बाइक से भुपियामऊ जा रहे दरोगा की बाइक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा हरिगोविंद तिवारी(57) बृहस्पतिवार को बाइक से भुपियामऊ की ओर जा रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में दरोगा की बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

हादसे की सूचना देने के बाद चार सौ मीटर की दूरी पर स्थित भंगवाचुंगी के सिपाही व पुलिस चौकी प्रभारी भी नहीं पहुंचे। लोगों की मदद से घायल दरोगा को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट देख डॉक्टरों ने प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर दरोगा के परिजन भी एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जबकि घायल दरोगा के साथ दो सिपाही भी भेजे गए हैं। घटना की बाबत जानकारी नगर काेतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर नहीं पहुंचे भंगवाचुंगी पुलिस चौकी प्रभारी को उन्होंने खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें