पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अनुशासनहीनता बरतने वाले दरोगा पर सख्त कार्रवाई की है। कोहड़ौर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुजीत कुमार यादव को एक युवती की शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए नौ उपनिरीक्षकों का तबादला भी किया है। कोहड़ौर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शिकायत की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
चार दिन पहले कार्यभार संभालने वाले एसपी दीपक भूकर ने अपनी मंशा से मातहतों और अपराधियों को अवगत करा दिया है। सीधे कहा है कि अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक राकेश कुमार चौरसिया को आईजीआरएस सेल का प्रभारी बनाया है।
संग्रामगढ़ थाने में तैनात विनय वर्मा को एआरटीओ चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं दरोगा राजनाथ यादव को रानीगंज से रामापुर पुलिस चौकी, प्रभात कुमार को मानधाता से पट्टी की सदहा/दुकरा पुलिस चौकी, अवध राज यादव को आसपुर देवसरा कस्बा प्रभारी, शिशिर पटेल को कमोरा चौकी, मृत्युंजय पांडेय को मनगढ़, सुमित वर्मा को सगरासुंदरपुर चौकी प्रभारी बनाया है। सगरासुंदरपुर के चौकी प्रभारी राम नरेश यादव को लालगंज कोतवाली भेजा गया है।