फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला पड़वासी स्कूल

Sat, 08 Jul 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जुलाई सत्र में दूसरे दिन स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को सदर विकास खंड का प्राइमरी स्कूल पड़वासी सुबह 08.05 बजे स्कूल बंद मिला। बिहार ब्लाक और रामपुर संग्रामगढ़ के स्कूलों में गायब मिले शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है।
विज्ञापन



सदर विकास खंड का प्राइमरी स्कूल पड़वासी सुबह 08.05 बजे बंद मिला। इस स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक विद्यासागर, सहायक अध्यापक कल्पना ओझा, प्रकृति सिंह गायब मिली। बिहार विकास खंड के प्राइमरी स्कूल शेषपुर चौरास में प्रधानाध्यापक राजमणि उपाध्याय बगैर किसी सूचना के गायब मिले। रामपुर संग्रामगढ़ के प्राइमरी स्कूल ढिंगवस में सहायक अध्यापक राजीव कुमार यादव बगैर अवकाश लिए गायब रहे। प्राइमरी स्कूल मोठिन और पूर्व माध्यमिक स्कूल मोठिन में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के द्वारा दीवाल पर स्कूल का नाम और अधिकारियों का मोबाइल नंबर नहीं लिखाने पर वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें