innocent death due to tax car collision
- फोटो : PRATAPGARH
सड़क पर जा रही मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
महेशगंज थाना क्षेत्र के सरायस्वामी निवासी संतोष पांडेय की पुत्री सृष्टि (5) रविवार की शाम को घर के सामने सड़क पर कुछ बच्चों के साथ जा रही थी। इस दौरान हीरागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इसासे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना देख रहे लोगों ने शोर मचाया तो कार सवार भाग निकला। शोरशराबे पर परिजन मौके पर पहुुंचे और उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद प्रयागराज लेकर भागे। रास्ते में मासूम की मौत हो गई। इस पर परिजन उसका शव लेकर घर लौट आए। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
दुर्घटना में सफाईकर्मी मौत पर महासंघ ने जताया शोक
कुंडा (संवाद)। विकासखंड कालाकांकर के ग्रामपंचायत कंडरो में तैनात अशोक कुमार गौतम पुत्र रामकिशन की एक मार्च को ड्यूटी से घर लौटते समय दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसकी मौत पर सफाईकर्मी महासंघ के कालाकांकर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पटेल तथा महामंत्री धर्मेंद्र चक्रवर्ती ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई। इसके साथ ही ईश्वर से उनके परिवार के लोगों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
मंदिर में स्थापित हनुमानजी की मूर्ति टूटने से हड़कंप
बाबागंज (संवाद)। महेशगंज थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर निवासी हरिश्चंद्र द्विवेदी के घर के सामने भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के अंदर हनुमान जी की मूर्ति भी रखी है। सोमवार की सुबह जब घर के परिजन पूजा पाठ करने के लिए मंदिर पहुंचे तो हनुमानजी की मूर्ति टूटी देख हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की सूचना महेशगंज पुलिस को दी। महेशगंज थानाध्यक्ष राकेश कुमार और डायल हंड्रेड पुलसि मौके पहुंची।