फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बारजा गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 05 Oct 2025 05:12 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

गोशाला की चाहरदीवारी पर रखा बारजा गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। प्राइवेट वाहन से राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रौनक। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोशाला की चाहरदीवारी पर रखा बारजा गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजनों व आसपास के लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। प्राइवेट वाहन से राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अंतू के जैतीपुर कठार तारडीह गांव निवासी राहुल सरोज का पाच वर्षीय बेटा रौनक शनिवार की शाम करीब छह बजे आसपास के बच्चों के साथ घर के बगल खेल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान पड़ोसी राम लखन की गौशाला की चाहरदीवारी पर गेट के ऊपर रखा बारजा गिर गया। उसकी चपेट में आने से मासूम रौनक मलबे में दब गया। साथ में खेल रहे बच्चों के चिल्लाने पर परिजन समेत आसपास के लोग मौके पर आ गए। सभी की मदद से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पिता राहुल सरोज घर पर ही रहकर साइबर कैफे चलाते हैं। रौनक एकलौती संतान थी। घटना से मां कंचन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। जब होश आ है तो वह रौनक का ही नाम लेकर चिल्ला रही है। बाबा पूर्णमासी की तहरीर पर अंतू पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव घर लाया गया। देर शाम गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। गड़वारा चौकी इंचार्ज शैलेश सिंह यादव ने बताया पड़ोस के गौशाला की चाहरदीवारी पर रखा बारजा गिरने से मासूम की दबकर मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें