फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ननिहाल में स्कूल वैन ने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के साढ़ गांव में विद्यालय के समीप मासूम बालिका को स्कूल वैन ने कुचल दिया। बालिका की मौत से ननिहाल से लेकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं, हादसे के बाद वैन चालक और विद्यालय प्रबंधक फरार हो गए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के भुईधरा निवासी प्रदीप यादव की बेटी आर्या (3) इन दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल साढ़ गांव आई थी। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे बालिका अपने ममेरे भाई के साथ स्कूल जा रही थी। सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूल वैन के नीचे आने से आर्या की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल वैन चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की जानकारी होने पर विद्यालय का प्रबंधक भी ताला बंद कर फरार हो गया। विद्यालय के वैन से हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि वैन चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें