- बृहस्पतिवार की रात फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास मिला था लहूलुहान, ग्रामीणों ने जताई थी मोबाइल छीनकर भागने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सुवंसा। फतनपुर थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात घायल मिले अनिकेत दुबे, 21 ने शनिवार की रात उपचार के दौरान एसआरएन में दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर में परिजन रोने बिलखने लगे।
कोठरा निवासी कैलाश बिंद बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर पुलिया पर बैठा था। स्पीड बाइक सवार तीन बदमाश उसका मोबाइल छीन कर भाग निकले थे। कुछ देर बाद गांव में अनिकेत दुबे घायल अवस्था में मिला था। ग्रामीनों ने मोबाइल छीनकर भागने की आशंका जताई।
सूचना मिलने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार की रात अनिकेत ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी है। मां प्राथमिक विद्यालय में रसोईया के पद पर कार्यरत हैं। उससे बड़ा भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है चार बहनों में तीन की शादी हो चुकी है। फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी।
...................
बाइक सवार-जेसीबी में टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
कोहड़ौर। मदाफरपुर चौकी के तहत एक पेट्रोल पंप के पास कोनी गांव निवासी गुलाब और लल्ला अपने घर से मदाफरपुर बाजार जा रहे थे। तभी पेट्रोल टंकी के पास पहुचते ही तेल भरा कर आ रही जेसीबी अचानक रोड पर आ गई, जिसने बाइक सवार दोनों युवक की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलो को अस्पताल भेज दिया। संवाद