फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रयागराज में इलाज के दौरान घायल प्रदीप ने भी तोड़ा दम

Fri, 10 Nov 2023 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बशीरपुर में मृतक का शव पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
अचलपुर के जेल रोड पर नहर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात बेकाबू कार की टक्कर से घायल बाइक चार भाइयों में एक प्रदीप की प्रयागराज में देर रात इलाज की दौरान दम टूट गया। मेडिकल कॉलेज में पहले ही संदीप की मौत हो चुकी थी। घर से एक साथ दो अर्थी उठने से मातम छा गया। देर शाम शव घर पहुंचना तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन

दिलीपपुर के बसीरपुर निवासी संदीप विश्वकर्मा पड़ाव वार्ड में खराद का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह भाई प्रदीप, मुन्ना और संजय के साथ दुकान मौजूद था। रात में दुकान बंद कर चारों भाई बाइक से घर जा रहे थे। जेल रोड स्थित नहर पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक में टक्कर मारकर नाले में पलट गई थी। हादसे में चारों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार की देर रात प्रयागराज में प्रदीप की मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव घर लाया गया। एक साथ घर से दो अर्थी उठने पर परिजन बदहवास हो गए। घर में चीख पुकार मची थी।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बशीरपुर में मृतक का शव पहुंचने पर जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें