फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में पुलिस को चकमा देकर भागा घायल वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के गोड़ें चंवर गांव के करीब रविवार रात बेकाबू ट्रक के रौंदने से घायल होमगार्ड की हालत गंभीर है। मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने पहुंचा घायल ट्रक चालक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के गोड़ें निवासी भोला गुप्ता (55) की शिकायत पर पीआरवी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े भोला गुप्ता और होमगार्ड विकास (35) निवासी रामफल का इनारा थाना देल्हूपुर को टक्कर मार दी। जिससे विकास ट्रक के पहिये और कमानी के बीच फंस गया। इससे उसकी सीने की हड्डी व दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। हादसे में ट्रक चालक महेश भी घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसे लाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उससे हादसे के बारे में पूछताछ कर ही रही थी। तभी घायल होमगार्ड को लेकर पुलिसकर्मी पहुंच गए। इस बीच मौका देख वह भाग निकला। इधर, घायल होमगार्ड का एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने भोला के शव का बेल्हा देवी घाट के करीब स्थित पुराने श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी नगर कोतवाल दौलत यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें