फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: परीक्षार्थियों का तनाव दूर करेगा कंट्रोल रूम, होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

विज्ञापन
Initiative: Control room will relieve the stress of the candidates, online counseling will be done
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जीआइसी में बनाए गए कंट्रोल रूम से इस बार न सिर्फ यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी होगी, बल्कि बोर्ड परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग भी की जाएगी। कंट्रोल रूम में नियुक्त काउंसलर परीक्षार्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग कर बोर्ड परीक्षा का तनाव भी दूर करेंगे। कंट्रोल रूम में काउंसलर नियुक्त कर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर (9452691190) के जरिए बच्चों व शिक्षकों को ऑनलाइन टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए जिले में कुल 199 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर बच्चों में तनाव रहता है। उनका तनाव दूर करने के लिए डीआइओएस ने काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने मनोवैज्ञानिक परामर्श हेल्प लाइन की शुरुआत जीआइसी में बने कंट्रोल रूम से की है। कंट्रोल रूम में सभी विषयों के शिक्षक मौजूद रहेंगे। जो बच्चों को परीक्षा से संबंधित टिप्स देंगे। तैयारी से संबंधित किसी तरह की कोई दिक्कत होगी तो वह उसे दूर करने का सुझाव देंगे।
कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई काफी समय तक बाधित रही है। इसे देखते हुए कुछ शिक्षकों को काउंसलर बनाया गया है। यह लोग उन बच्चों की समस्याओं का समाधान आनलाइन करेंगे, जो इस बार हाईस्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की टेंशन दूर करने के टिप्स के साथ विषय से संबंधित उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श हेल्प लाइन की शुरूआत की गई है। टोल फ्री नंबर पर फोन कर परीक्षार्थी अपनी समस्या का समाधान कर पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें