फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Fri, 05 Oct 2018 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सपा कायाऱ्र्लय पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो लोगों को आर्थिक मदद के साथ ही अन्य मांगों को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी सड़क पर उतरे। पुलिस इनकाउंटर को फर्जी बताते हुए परिवार के लोगों के लिए आर्थिक मदद की मांग की। मांगों से संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को अपनी मांगों को लेकर सदर मोड़ से जुलूस निकाला। शहर की सड़कों पर उतरे सपाई हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। अलीगढ़ में पुलिस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शहर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए जुलूस कचहरी पहुंचा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरीश शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार अब क्राइम पर लगाम लगाने के बजाय जान बूझकर निर्दोष लोगों की हत्या करा रही है। अलीगढ़ में निर्दोष लोगों का इनकाउंटर किया गया। जिला महासचिव मो. इरफान खान ने कहा कि योगी सरकार अलीगढ़ में हुए पुलिस मुठभेड़ की सीबीआई से जांच कराए। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इतना ही नहीं लखनऊ में पुलिस कर्मियों ने विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस उसे भी मुठभेड़ दिखाना चाह रही थी। लोगों की सक्रियता से पुलिस की साजिश नाकाम हो गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष शकील अहमद, अभिषेक तिवारी, जोसेफ, इसराफिल, अनीश खान, धर्मराज सिंह, साहिद अंसारी, शोएब आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें