फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लालच में सफाईकर्मी गंवा बैठा 25 हजार

विज्ञापन
In the greed of one and a half lakhs, 25 thousand people lost their seats.
विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये की लालच में सफाईकर्मी 25 हजार रुपये गंवा बैठा। शिकायत के बाद पुलिस टप्पेबाजों की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

अंतू नगर पंचायत निवासी सियाराम सफाईकर्मी है। सोमवार को वह बाबूगंज स्थित एसबीआई बैंक में रुपये निकालने गया था। वह बैंक से 25 हजार रुपये निकालकर एक कोने में खड़ा होकर गिनने लगा। तभी बैंक में दो दो लोग पहुंचे। दोनों सफाईकर्मी से बातचीत करते हुए उसके साथ बाबूगंज चौराहे तक पैदल ही आए।
विज्ञापन

सियाराम को दोनों झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये का बंडल थमाकर बीमार बच्चे को देखने की बात कह उसके 25 हजार रुपये लेकर चले गए। भरोसा दिलाने के लिए अपने एक साथी को उसके साथ खड़ा कर दिया। बाद वह भी बहाने से भाग निकला। काफी देर तक जब दोनों नहीं आए तो उसने बंडल खोला। जिसमें बच्चों के खेलने वाले नकली नोट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें