लालगंज के अझारा में जली केबल दुरुस्त करता लाइनमैन। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
रविवार को नगर पंचायत के अझारा वार्ड में केबल जलने के कारण करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना के बाद भी केबिल नहीं बदला गया। इससे रातभर लोग गर्मी से परेशान रहे।
अझारा वार्ड में तीन माह पहले विद्युतीकरण योजना के तहत तार हटाकर केबिल लगाया गया था। कंपनी के कर्मचारियों ने केबिल बदलने का काम अधूरा छोड़ दिया। जिस वजह से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार की रात ट्रांसफार्मर से वार्ड में गया केबिल जल गया। जिससे सौ घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों का आरोप है कि घटिया क्वालिटी का होने के कारण केबिल आए दिन जल जाता है। केबिल जलने की सूचना विभागीय अफसरों को दी गई, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।
जिससे रातभर लोगों को परेशान होना पड़ा। सोमवार सुबह समस्या दूर की गई। वार्ड के देवानंद मिश्र, शिवानंद मिश्र, अनु दुबे, सर्वेश मिश्र, प्रियम आदि ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन आपूर्ति बाधित हो जाती है।