विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई स्मार्ट सिटी व वाटर ट्रीटमेंट प्लान
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने डिजिटल और विकसित इंडिया की तस्वीर पेश की। एक से बढक़र एक माडलों के माध्यम से लोगों को विकास की तरफ बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान विधायक बाबागंज व कोतवाल कुंडा ने भी बच्चों की प्रतिभा का परीक्षण किया। बच्चों ने बेहद सहज ढंग से बनाए गए माडलों के बारे में उन्हें जानकारी दी।
नगर स्थित क्रीसेंट मॉडल स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के साथ ही विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 5 से 8 के छात्रों ने भाग लिया। इसमें बच्चों ने स्मार्ट सिटी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिटी विद सोलर कार, हाइड्रोलिक ब्रिज, फायर अलार्म आदि माडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कुंडा कोतवाल डीपी सिंह ने ग्रेडिंग करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। माडलों के माध्यम से भविष्य में पानी की कमी होने पर रेन वाटर से पानी का उपयोग, ईंधन की कमी होने पर सोलर और विंडमिल से एनर्जी हासिल करने, हवा से इलेक्ट्रिक सिटी को पैदा करने तथा आग से अलार्म को बजने के बारे में बताया गया।
बच्चों के ग्रुप में अक्सा सिद्दीकी, मनस्वी विश्वकर्मा, तमन्ना बानो, फैजान अकमल, इबादुर रहमान, नुसरत बानो आदि बच्चों ने बेहतरीन माडल पेशन किए। प्रदर्शनी में बाबागंज विधायक विनोद सरोज पहुंचे और उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रोत्साहित किया। इसमें वेस्ट वाटर ट्रीमेंट् प्लांट प्रथम, स्मार्ट सिटी द्वितीय व सोलर सिटी विद सोलर कार तीसरा स्थान मिला। इसी के साथ वर्ष 2018 - 19 में हुए वार्षिक आयोजनों राखी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली, जीके क्विज प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता और वार्षिक शीतकालीन खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक मोहम्मद सालिम सिद्दीकी ने पुरस्कृत किया। साथ ही जीवन को और अधिक उन्नति पूर्वक तथा सफलता की ओर अग्रसारित करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मोहम्मद असद, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अफ्फान, प्रधान अध्यापक नवाज महमूद, मंजू सिंह, अर्चना, सादिया, आसमा, शिवानी, नाहिद, राकेश, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
कुंडा के क्रीसेंट माडल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि।- फोटो : PRATAPGARH