रामशरण बेटे आदित्य को साथ लेकर खेत में पहुंचा। इस दौरान रामखेलवान ने पत्नी उर्मिला, बेटे पिंटू व बहू सीमा के साथ मिलकर तलवार व कुल्हाड़ी से रामशरण पर हमला बोल दिया। जिससे वह रक्तरंजित होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार आदित्य (12) शोर मचाते हुए पिता को बचाने के लिए दौड़ा तो उस पर भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया।
शोरशराबा सुनकर गांव व परिवार के लोग दौड़े, मगर तब तक आरोपी भाग निकले। आननफानन में परिजन रामशरण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची संग्रामपुर व अंतू पुलिस देर शाम तक सीमा विवाद में उलझी रहीं। हालांकि बाद में घटना अंतू थाने की निकली। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी मालती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।