फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ पिता ने किया दुराचार

Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
पिता ने बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा। कोतवाली पुलिस जांच के लिए घर पर पहुंची। लेकिन आरोपी पिता घर से फरार मिला।      नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने विवाहित महिला से शादी की थी। महिला को पहले पति से एक बेटा व एक बेटी है। कुछ दिनों तक दोनों साथ-साथ रहे। धीरे-धीरे उनके बीच खटास पैदा हो गई। विवाद के बाद महिला बेटी को साथ लेकर शहर में आकर कमरा किराए पर लेकर रहने लगी। पति बेटे को साथ नहीं लाने दिया। महिला का आरोप है कि 26 फरवरी की रात उसकी तबियत खराब थी। तभी नशे में धुत होकर उसका पति आया।
विज्ञापन


वह उससे झगड़ा करने लगा। तबियत खराब होने की बात बताई तो वह 11 वर्षीय बेटी की चारपाई पर बैठकर बड़बड़ाने लगा। थोड़ी देर बाद बेटी के चीखने की आवाज सुनकर वह उठी तो नजारा देख दंग रह गई। पिता बेटी से दुराचार कर रहा था। विरोध पर वह उसे मारने लगा। बेटी ने रोका तो उसे भी पीटा। महिला का आरोप है कि जनवरी में भी बेटी के साथ दुष्कर्म आरोपी पिता कर चुका है। मंगलवार को महिला ने एसपी व कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। लड़की का महिला आरक्षी ने बयान दर्ज किया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रथम दृष्टया जांच में बेटी के साथ दुष्कर्म की बात गलत साबित हो रही है। आरोपी पति बेटी व पति को पीटता था।  पूछताछ में यह बात सामने आई है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें