फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी सूखने से पहले ही करने लगे प्रताड़ित

Wed, 01 Mar 2017 12:10 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के विनैका गांव निवासी नवविवाहिता के हाथ की मेंहदी भी सूख नहीं सकी थी कि उसे पति समेत परिजनों ने दहेज में बाइक व जेवर को लेकर मारपीट व उत्पीड़न शुरू कर दिया। फोन से सूचना घर आई तो परिजन उसे वापस ले आए। इस मामले में पुलिस ने चाचा की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन



देवसरा इलाके के विनैका गांव निवासी अवध नारायण त्रिपाठी की भतीजी प्रियंका का विवाह बीते 16 फरवरी को मोहम्मदाबाद कादीपुर सुल्तानपुर निवासी आशीष पुत्र रमाशंकर के साथ हुआ था। आरोप है कि 17 फरवरी को विदाई के बाद रास्ते में ही पति ने उसे ताना उलाहने देते हुए बाइक व जेवर कम देने की बात कहते हुए प्रताड़ित करने लगा। वह जब ससुराल पहुंची तो मेंहदी का रंग फीका पडने के पहले ही पति, ससुर व सास कुसुम के साथ ननद सुधा उसे दहेज कम मिलने पर प्रताड़ित करते हुए उसे जिंदा जला देने की बात करने लगे। ससुरालियों की प्रताड़ना से भयभीत   विवाहिता ने फोन पर अपने घर  सूचना दी तो परिजन ससुराल आ धमके। जहां माहौल तल्ख पाकर वह लोग बेटी को  साथ लेकर  घर आ गए।  मामले को लेकर समझौते का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो चाचा अवध नारायण की तहरीर पर देवसरा थाने पर दहेज उत्पीडन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें