फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी से हुई मारपीट, कई घायल

Sat, 13 May 2023 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

कंधई थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में शनिवार को जमीन का बंटवारा करने के विवाद में दो पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद लाठियां चलीं। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से पंद्रह लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंधई थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में शनिवार को जमीन का बंटवारा करने के विवाद में दो पक्षों के लोगों में कहासुनी के बाद लाठियां चलीं। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से पंद्रह लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कंधई के दोहरी गांव में रहने वाली चमेला देवी का पड़ोसी रमेश पटेल के परिवार से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को दोनों पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि दोनों पक्ष ने एक- दूसरे पर पत्थरबाजी की। इस घटना में एक पक्ष से चमेला देवी, शीला देवी, लल्लन, राजबहादुर, सुनीता, बलराम पटेल, रमनू पटेल, श्रीभगवान, परम, शीला को चोटें आईं।

वहीं दूसरे पक्ष से रमेश पटेल ,गुजराती देवी, शिव दुलारी, गंगा प्रसाद ,रामदेव, जमुना प्रसाद, बच्चू राम घायल हो गए। सीएचसी बेलखरनाथ के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चमेला देवी, लल्लन, शीला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


खेत में मवेशी जाने से नाराज होकर बुजुर्ग को पीटा

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सराय नानकार गांव के श्याम नारायण त्रिपाठी 68 का मवेशी शनिवार की दोपहर पड़ोसी के खेत में फसल खाने पहुंच गया। इसी से नाराज पड़ोसी ने लाठी से श्याम नारायण को पीटकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उपचार कराने के बाद मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें