फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में भी नहीं मिलेगा राशनकार्ड

Fri, 19 Dec 2014 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के उपभोक्ताओं को जनवरी माह में भी राशनकार्ड नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति आनलाइन फीडिंग में हो रही देरी के चलते बनी है। शासन ने विभाग को अक्तूबर माह में राशनकार्ड वितरित करने का आदेश दिया था, मगर अधिकारियों की शिथिलता के चलते नया कार्ड मार्च माह के बाद ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले के 7,07634 राशनकार्ड धारकों को आनलाइन करने के लिए जिला पूर्ति कार्यालय फीडिंग करा रहा है। विभागीय अधिकारी जनवरी माह में राशनकार्डों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने दावा कर रहे थे। मगर फीडिंग का कार्य इतनी धीमी गति से चल रहा है कि मार्च माह के बाद ही राशनकार्डों का वितरण संभव दिख रहा है। विभागीय आंकड़ों पर यकीन करें तो अभी तक सिर्फ पौने चार लाख राशनकार्डों की ही फीडिंग हो सकी है। इसमें अंत्योदय राशन कार्डों की संख्या अधिक है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि पहले अन्त्योदय राशनकार्ड  फिर बीपीएल और एपीएल कार्डों के  वितरण का कार्य प्रारंभ होगा।

शासन ने अक्तूबर माह से राशनकार्डों के वितरण का निर्देश दिया था, मगर विभागीय अधिकारियों की शिथिलता के चलते जनवरी माह में भी नहीं मिलेंगे। नए कार्ड जो बनेंगे, वह 2017 तक के लिए वैध होंगे। राशनकार्डों वितरण को लेकर विभाग जिस तरह तैयारी कर रहा है, उससे यह प्रतीत होता है कि जिले के अंतिम व्यक्ति को राशनकार्ड की प्रति मिलते-मिलते वर्ष 2017 बीत जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि राशनकार्डों के  फीडिंग का कार्य चल रहा है। पौने चार लाख राशनकार्डों की फीडिंग हो चुकी है। हमारा प्रयास है कि जनवरी माह में अन्त्योदय राशनकार्डों का वितरण प्रारंभ कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें