फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब युवती पर मनचलों ने कसी फब्तियां

विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
सिपाही के सामने युवती पर मनचले ने कसीं फब्तियां, भाइयों ने दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन

अंबेडकर चौराहे पर मची अफरातफरी, मनचलों के भागने के बाद पहुंची पुलिस
प्रतापगढ़। सिविल लाइन पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सिपाही के सामने दिल्ली से आ रही युवती पर मनचले ने फब्तियां कसना शुरू कर दिया। मनचले की करतूत देख भाइयों को गुस्सा आ गया। उन्होंने मनचले को सबक सिखाया तो वह जान बचाकर भाग निकला। बाद में साथियों के साथ लौटा और युवकों पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान मनचले के सात साथियों पर युवक भारी पड़े। चौराहे पर सभी को दौड़ाकर पीटा। जिससे चौराहे पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मनचलों के पहुंचने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
हुआ यूं कि लालगंज कोतवाली इलाके के रहने वाले दो युवक अपनी बहन के साथ दिल्ली से घर आ रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद साधन पकड़ने के लिए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। चौराहे के करीब ही युवक सिम लेने लगा। बगल में एक सिपाही भी खड़ा था। उस समय हल्की बरसात हो रही थी। लोगों की मानें तो करीब खड़ा मनचला युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगा। यह देख भाइयों ने उसे रोका लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आया। सिपाही ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। जिसके बाद दोनों युवकों ने बहन को किनारे कर मनचले को सबक सिखाते हुए पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भाग निकला। कुछ देर बाद मनचला अपने सात-आठ साथियों के साथ फिर लौटा। चौराहे के करीब मैजिक पर बैठे युवकों पर हमला बोल दिया। यह देख भगदड़ मच गई। मनचले व उनके साथियों को दोनों युवकों ने पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद कोई नाले में गिरा तो कोई सड़क पर। अफरातफरी के बीच दोनों भाइयों ने सभी को जमकर पीटा। सिम बेचने वाले की छतरी निकाल कर युवकों ने सभी को दौड़ाकर पीटा। हल्ला गुल्ला के बाद भी चंद कदम की दूरी से सिविल लाइन पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी नहीं आ सके। कुछ दहिलामऊ की ओर तो कुछ बस डिपो की ओर भागे। विलंब से पहुंची पुलिस मनचले व उनके साथियों की तलाश में जुट गए। हालांकि कोई नहीं मिला। मनचले के साथ ही उनके साथियों को सबक सिखाने के बाद बहन को लेकर दोनों युवक मैजिक पर बैठकर घर निकल गए। नगर कोतवाल ने बताया कि मारपीट की घटना हुई थी लेकिन कोई तहरीर युवकों ने नहीं दिया। सीसीटीवी में कैद हमलावरों की तलाश सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही बोला यह प्रतापगढ़ है, मेरे बस की बात नहीं
अंबेडकर चौराहे पर हल्की बरसात के दौरान मनचले ने युवती के ऊपर फब्तियां कसी। बगल खड़े सिपाही को भाइयों ने शोहदे की करतूत से अवगत कराया। वहां मौजूद लोगों की मानें तो युवकों की बात सुनने के बाद सिपाही ने जवाब दिया कि यह प्रतापगढ़ है। मेरे बस की बात नही। आप पुलिस चौकी जाकर शिकायत करो। वर्दी पहले सिपाही की बात सुन दिल्ली से लौटे भाई बहन दंग रह गए। हिम्मत का परिचय देते हुए युवकों ने मनचलों को खुद सबक सिखाया। सिपाही का जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें