फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 19500 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नरसिंहगढ़ स्थित मस्जिद में तब्लीगी जमात से जुड़े तीन लोगों के कोरोना पीड़ित मिलने के बाद तीन दिनों में पांच गांवों के 11500 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। शहर में भी 8 हजार लोगों की जांच हुई है। किसी में भी कोरोना के कोई लक्षण अभी तक नहीं मिले हैं। शहर में अभी दो मोहल्ले के लोगों की जांच होना बाकी है। शहर के जिन मोहल्लों और गांवों में कोरोना पीड़ितों के लोगों से मिलने की आशंका थी, उन्हें सैनिटाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में तब्लीगी जमात के तीन सदस्य कोरोना पाजिटिव मिले थे। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था। तीनों संक्रमित लोग शहर आने के बाद देल्हूपुर व नरसिंहगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी उनके संपर्क में आए थे। ऐसे में प्रशासन ने शहर के कुछ हिस्से व नरसिंहगढ़ में आंशिक कर्फ्यू लगाने के बाद दूसरे गांवों को सील कराते हुए किसी के बाहर न निकलने व प्रवेश करने पर रोक लगा दी। शहर से लेकर सभी गांवों को सैनिटाइज करने का काम चार दिनों से चल रहा था। मंगलवार को यह काम पूरा हो गया।
मंगलवार तक शहर के आठ हजार लोगों की जांच हो चुकी है। जबकि नरसिंहगढ़ समेत पांचों गांवों में 11500 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। जिसमें किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले। गांव में यह जांच पूरी हो चुकी है, जबकि शहर के दो मोहल्ले बाकी हैं। जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी को कोई समस्या होती है तो वह तत्काल जानकारी दें। सभी की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

रानीगंज के नरसिंहगढ़ समेत अन्य गांवों को सील करने से गेहूं की फसल काटने में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा के सामने ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखी। जिससे सुनने के बाद सीडीओ ने कृषि विभाग के अधिकारियों से गांव मेें हार्वेस्टर उपलब्ध कराने को कहा ताकि सभी की फसल काटी जा सके और भीड़ भी एक जगह एकत्र न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें