फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
in a road accident a lady died by hitting of car - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से बाजार जा रही तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला की सांसें थम र्गइं। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे हरिकिशुन निवासी गुड्डी देवी (50) पत्नी शिव लखन पांडेय मंगलवार को सुबह विमला देवी पत्नी हरिशंकर व विभा पत्नी जटाशंकर के साथ बाजार जा रही थी। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर लालगंज नगर स्थित अवधेश विद्या निकेतन इंटर कालेज के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से पैदल बाजार जा रही तीनों महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें सीएचसी ले गई। यहां हालत नाजुक देख गुड्डी देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी मौत के साथ ही तीनों बच्चे प्रीती, काीर्ति व वैभव के सिर से मां की ममता का साया हमेशा के लिए उठ गया। मृतका के भाई अजय मिश्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें