फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ : दिनदहाड़े बदमाशों ने टाइनी शाखा संचालक से 64 हजार लूटे, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 24 Dec 2022 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुर्री पहाड़पुर निवासी सलमान खान लीलापुर थाने के सगरा सुंदरपुर बाजार में सहज जनसेवा केंद्र व बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी खोल रखी है। शनिवार दोपहर लीलापुर थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बाजार में फ्लैगमार्च कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। 
विज्ञापन
टाइनी शाखा में लूट के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों से भयमुक्त करने के लिए लीलापुर पुलिस के फ्लैगमार्च को चुनौती देते हुए बदमाशों ने दस मिनट के अंतर पर ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाजार स्थित टाइनी शाखा के संचालक से 64 हजार रुपये लूट लिए। सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुर्री पहाड़पुर निवासी सलमान खान लीलापुर थाने के सगरा सुंदरपुर बाजार में सहज जनसेवा केंद्र व बैंक आफ बड़ौदा की टाइनी खोल रखी है। शनिवार दोपहर लीलापुर थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों के साथ बाजार में फ्लैगमार्च कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया था। 

विज्ञापन


पुलिस के जाने के दस मिनट बाद करीब बारह बजे पल्सर बाइक से पहुंचे दो बदमाश टाइनी शाखा संचालक सलमान के पास पहुंचे। रुपये लेनदेन की बात करते हुए बदमाशों ने संचालक की कनपटी पर तमंचा सटाकर 64 हजार रुपये लूट लिए। बेखौफ बदमाश लूट की वारदात के बाद तमंचा लहराते बाइक से लालगंज की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े वारदात से सनसनी फैल गई।

जानकारी पर लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश बहुत दूर जा चुके थे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा व सीओ रामसूरत सोनकर भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भी बाजार से रहे नदारद
टाइनी संचालक से लूट की घटना से दस मिनट पहले ही लीलापुर पुलिस ने बाजार में फ्लैगमार्च कर बदमाशों के हौसले पस्त होने का दावा किया था। मगर, उनके फ्लैग मार्च करने के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाला। सगरा बाजार में दिनभर सिपाहियों की तैनाती रहती है, लेकिन लूट के समय वे भी बाजार से गायब थे।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। टाइनी शाखा में सीसीटीवी नहीं लगी थी, लेकिन आसपास के तीन दुकानदारों ने कैमरा लगवा रखा था। लूटपाट करने वाले बदमाशों ने नकाब भी नहीं बांधा था। जिससे पुलिस को उम्मीद है कि किसी न किसी सीसीटीवी फुटेज में बदमाश जरूर कैद हुए होंगे। फुटेज की मदद से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के लिए हाथ पैर मार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें