फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फीसदी लोगों ने ही कराया आयुष्मान से इलाज अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
ayushman bharat card
विज्ञापन
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान को शुरू हुए करीब 28 माह बीत चुके हैं। जनपद में दोनों योजनाओं के पात्र व्यक्तियों की संख्या 8 लाख है, मगर अभी तक मात्र 1.25 फीसदी लोगों ने ही योजना के तहत इलाज कराया है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मार्च 2019 में शुरू हुई थी। इसके बाद अन्य लोगों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के माध्यम से आयुष्मान योजना के साथ अटैच किया गया है। जिलेभर में योजना के लाभार्थी परिवारों की संख्या दो लाख 24 हजार के करीब है। यदि सदस्यों की संख्या देखा जाए तो 8 लाख है।
विभाग के रिकार्ड के मुताबिक गोल्डन कार्ड बनाने वालों लोगों में से अब तक 4.9 प्रतिशत लोगों ने योजना के तहत इलाज कराया है। कुल लाभार्थियों की संख्या के मुताबिक 28 माह के भीतर महज 1.25 फीसदी लोगों ने इस योजना का लाभ लेते हुए इलाज कराया है।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को कैशलेस उपचार की व्यवस्था देने के लिए सरकारी के साथ प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। लोग जरूरत के मुताबिक इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. सीपी शर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें