शहर के जीआईसी में 22 जुलाई को इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में होगी। जिले में हाईस्कूल के 237 और इंटर के 554 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। यूपी बोर्ड ने कॉलेजों के पास परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र भेज दिया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं में फेल होने वाले छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया है। शहर के जीआईसी में कंपार्टमेंट परीक्षा 22 जुलाई को होगी। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 237 और इंटर में 554 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा सुबह आठ से 11.15 बजे और इंटर की दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक हाेगी। परीक्षार्थी अपने कॉलेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।