फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए अवैध लाउडस्पीकर

Mon, 27 Nov 2023 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति बजाये जा रहे लाउडस्पीकरों को उतरवा दिया। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित व विजयकांत सत्यार्थी की देखरेख में पुलिस की टीमों ने अभियान चलाकर इसे उतरवाया और बिना अनुमति दोबारा लगाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर सांगीपुर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर कला गांव में मस्जिद पर लाउडस्पीकर बजाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपनिरीक्षक राजनारायण यादव की तहरीर पर मस्जिद पर मौजूद मिले लीलापुर के हंडौर निवासी जावेद अहमद के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। लीलापुर में सीओ रामसूरत सोनकर की अगुवाई में प्रभारी कोतवाल अनिल पांडेय ने पुलिस ने शमशेरगंज, साहबगंज, अजगरा, रघवापुर आदि स्थानों से स्पीकर हटवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें