फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : चार वर्ष पूर्व पकड़ी गई 90 लाख की अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर किया गया नष्ट

Sat, 20 Sep 2025 05:30 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना हथिगवां क्षेत्र से बरामद 7,779 लीटर अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
चार साल पहले बरामद अवैध शराब को कराया गया नष्ट। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना हथिगवां क्षेत्र से बरामद 7,779 लीटर अवैध शराब को न्यायालय के आदेश पर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। इस शराब की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई है। हथिगवां थाना क्षेत्र के झाझा का पुरवा में वर्ष 2021 में अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी गई थी, जहां से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई थी। इसके अलावा क्षेत्र के कई अन्य स्थानों से भी भारी मात्रा में अवैध शराब मिली थी। इन्हीं मुकदमों से जुड़ी शराब का अब न्यायालय की अनुमति से निस्तारण किया गया।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर गठित टीम में एसडीएम वाचस्पति सिंह, सीओ अमरनाथ गुप्ता, अभियोजन अधिकारी न्यायालय कक्ष संख्या–15 इन्दबली यादव, आबकारी अधिकारी विजय बहादुर सिंह यादव, खाद्य निरीक्षक शिवकुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर हथिगवां नंदलाल सिंह समेत राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। नष्ट की गई शराब दो पुराने मुकदमों से जुड़ी थी। जिसमें एक मुकदमे में 3,450 लीटर देशी शराब व 1,899 लीटर अंग्रेजी शराब। जबकि दूसरे मुकदमे में 2,430 लीटर अंग्रेजी शराब नष्ट की गई। इन दोनों मामलों से जुड़ी कुल 7,779 लीटर शराब झाझा का पुरवा के पास नष्ट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें