फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम, पुलिस से झड़प

Fri, 19 Sep 2025 02:29 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

बेकाबू कार की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा चौराहे के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क को शव पर रखकर जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों की पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेकाबू कार की टक्कर से हुई तीन लोगों की मौत के मामले में ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मिरगढ़वा चौराहे के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क को शव पर रखकर जाम लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई। मंगलवार रात को अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया था।

विज्ञापन


हादसे में झन्ने सरोज समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घायल तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक झन्ने के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। सीओ कुंडा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 

आक्रोशित परिजन 50 लाख रुपये और एक बीघे जमीन की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन मानने के लिए तैयार नहीं हुए। झन्ने सरोज के परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ शव लेकर सड़क पर बैठ गए। प्रतापगढ़-लखनऊ मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। सूचना पाकर एसडीएम वाचस्पति और सीओ कुंडा के साथ रघुराज प्रताप सिंह के बेटे बृजराज सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सभी के आश्वासन के बाद परिजन शव उठाने के लिए तैयार हो गए। साथ ही बृजराज सिंह ने शोकाकुल परिवार को 30 हजार रुपया अंतिम संस्कार के लिए दिया।  इसके बाद 11:17 बजे परिजन शव को राजघाट गंगा तट की ओर अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें