फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के मामले की छानबीन करने पहुंचे आईजी

Tue, 30 Apr 2019 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूराे, प्रतापगढ़
विज्ञापन
extortion
विज्ञापन
भाजपा नेता के व्यापारी बेटे व प्राइवेट चिकित्सक से रंगदारी मांगने की छानबीन करने के लिए आईजी मोहित अग्रवाल सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे। मातहत अफसरों के साथ बैठक कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। फरार अपराधियों के करीबियों पर शिकंजा कसने का आदेश सुनाया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी भाजपा नेता राजेंद्र मौर्य के बेटे आशीष मौर्य से रविवार को मोबाइल पर व्हाट्सएप कालिंग से रंगदारी मांगी गई। मैसेज भेजकर पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए पंद्रह लाख रुपये पहुंचाने को कहा गया। शहर के एक नामी प्राइवेट चिकित्सक से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार की शाम आईजी मोहित अग्रवाल पुलिस लाइन पहुंचे।

एसपी समेत अन्य अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। अब तक हुई जांच व धमकी देने वालों तक पुलिस कहां तक पहुंची। इन सब बिंदुओं पर छानबीन करने के बाद उन्होंने शातिर अपराधियों के करीबियों पर शिकंजा कसने का आदेश सुनाया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि बाहर से आने वाली फोर्स को रोका जाए। उनसे चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें