फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के मॉस्क के भरोसे रहे तो कोरोना संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव में सबसे कारगर माने जा रहे मास्क के नाम पर इन दिनों बाजार में लूट मची हुई है। मेडिकल स्टोर संचालकों और दुकानदारों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। बाजार में महंगे दाम पर घटिया मास्क बेचे जा रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि रंग-बिरंगे दिखने वाले यह मास्क संक्रमण रोकने में कारगर नहीं है। यहां तक कि एन-95 के नाम पर भी दोयम दर्जे का मास्क बिक रहा है। इस तरह के मास्क का प्रयोग करने वाले कई लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए तीन लेयर कपड़े या एन-95 मास्क को बेहतर मानता है। चिकित्सकों का कहना है ऐसे मास्क का उपयोग करने से वायरस सांस के जरिए गले व नाक में जाने का खतरा कम रहता है। बाजार में बिक रहे रंगे-बिरंगे मास्क कोरोना वायरस से बचाव नहीं कर सकते।
बाजार में इन दिनों नकली एन-95 मास्क बिक रहे हैं। इसके अलावा सस्ते मास्क भी बाजार में हैं, जो कोरोना संक्रमण से लोगों का बचाव नहीं कर सकते। नकली एन-95 मास्क की कीमत भले ही दुकानदार असली के बराबर वसूल रहे हों, लेकिन इसका उपयोग करने वाले खुद को सुरक्षित न समझें। मास्क खरीदते समय भी एहतियात बरतें। थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण की गिरफ्त में ला सकती है।
विज्ञापन

बाजार में मनमाने रेट पर बिक रहे मास्क
मेडिकल स्टोर के साथ ही किराने की दुकानों पर अलग-अलग वैरायटी के मास्क बिक रहे हैं। बाजार में एन-95 मॉस्क की कीमत ढाई सौ रुपये तक वसूली जा रही है। नकली एन-95 मास्क की कीमत भी असली के बराबर ली जा रही है। बीस रुपये से लेकर सौ रुपये तक के साधारण मास्क भी बिक रहे हैं। तीन लेयर वाले मास्क भी पचास से डेढ़ सौ रुपये तक में बेचे जा रहे हैं।
विशेषज्ञों की सलाह, सूती कपड़े के थ्री लेयर मास्क का करें इस्तेमाल
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सबसे बेहतर सूती कपड़े का थ्री लेयर का मास्क है। इन दिनों बाजार में बिक रहे एन-95 मास्क पर भी भरोसा नहीं किया जा सकता। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा. मनोज खत्री का कहना है कि एन-95 मास्क लगाने पर व्यक्ति खुद संक्रमण से तो बच सकता है, लेकिन अगर वह खुद संक्रमित है तो दूसरे लोगों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है। कपड़े के थ्री लेयर मास्क के साथ गमछा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें