फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रही महिला के साथ फ्रूट कॉर्नर संचालक की ट्रॉली में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला हाईवे के किनारे लगी एल्युमिनियम के बैरिकेडिंग के बीच जा गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया है। जबकि चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में शशि मिश्रा के घर पर शुक्रवार को तिलक समारोह था। जिसमें फ्रूट कॉर्नर का काउंटर लगाने के लिए लाखीपुर निवासी भरतलाल पटवा (55) अपने 13 वर्षीय बेटे चंदन और गांव के ही प्रियांश कुमार को साथ लेकर गए थे। रात करीब 11 बजे सभी अपना सामान ठेले वाले रिक्शा ट्रॉली पर लादकर घर के लिए निकले थे। वहीं, लाखीपुर की अमरावती देवी (55) भी उनके साथ घर लौट रही थी।
विज्ञापन

जयपुरिया स्कूल के करीब सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उन्हें और रिक्शा ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर से अमरावती हाईवे के किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गईं। उसका सिर बैरिकेडिंग वाली पट्टियों के बीच फंस गया और उनकी मौत हो गई।
जबकि भरतलाल व उसका बेटा चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर महिला समेत भरतलाल के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। गांव की चंद्रावती गुप्ता व उनके बेटे दिव्यांश की मदद से पुलिस ने मृतक अमरावती को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कोहड़ौर भेजा। जहां से चंदन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। वहीं, भरत लाल का इलाज सीएचसी कोहड़ौर में चल रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
अमरावती के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो गई है। बड़ा बेटा रोहित व छोटा बेटा गोविंद अविवाहित हैं। मझले बेटे राहुल की शादी हो चुकी है। कोहड़ौर थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें