फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघवजी

विज्ञापन
लक्ष्मणपुर के देवापुर आशापुर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती भोजपुर कलाका
विज्ञापन
क्षेत्र आशापुर गांव वंदना महोत्सव में पहुंचीं गायिका अक्षरा सिंह और दिव्या दुबे ने भक्ति गीतों से महफिज सजाई। देर रात तक चले कार्यक्रम लोगों की भीड़ रही। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अक्षरा सिंह और दिव्या दुबे को राग रत्न सम्मान से सम्मानित किया। अक्षरा ने तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बलिहार राघवजी गीत पर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


गायिका अक्षरा सिंह ने अवधी भाषा में भजन प्रस्तुत किया। रात करीब नौ बजे मंच पर पहुंचीं अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने के बाद भी युवा सेल्फी लेने को आतुर दिखे।
महिलाओं का उत्साह देखकर अक्षरा सिंह भजन गाते हुए उनके बीच पहुंच गईं। बालिकाओं से हाथ मिलाया। दिव्या दुबे ने बड़ा निक लागे राघव तोर गउवां जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, आचार्य प्रमोद कृष्णम और महंत राजू दास, आयोजक मदन मोहन दास, पूर्व प्राचार्य लालता प्रसाद पांडेय, जुग्गी लाल पांडेय मौजूद रहे।

लक्ष्मणपुर के देवापुर आशापुर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करती भोजपुर कलाका

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें