वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने एक युवक से साढ़े 10 लाख रुपये की ठगी की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
रानीगंज के सराय सुल्तानी निवासी सुनील यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। 22 अगस्त 2022 को परीक्षा दी थी। पड़ोस गांवी के एक व्यक्ति ने आयोग के अधिकारियों से जान पहचान होने का हवाला दिया।
ठग ने 12 जुलाई 2024 को आयोग कार्यालय में अभिलेख का परीक्षण कराने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने उससे रकम ले ली। पैसा मिलने के बाद नियुक्ति पत्र दिया गया। आयोग कार्यालय पहुंचने पर नियुक्ति पत्र फर्जी निकला।
बताया कि पैसा हड़पने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। पीड़ित ने रानीगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।