क्षेत्र के दांदूपुररनसिंह गांव में प्रेमा देवी कोटेदार और उनके पति हरीराम पाल प्रधान हैं। रेखा देवी सहित गांव के लोगों की शिकायत है कि कोटेदार उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देती हैं। डीएम ने विभागीय अधिकारियों से जांच कराई तो मामला सही मिलने पर कोटा निरस्त कर दिया है।
सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि संडवाचंद्रिका के नरी ग्राम पंचायत में ऐसी ही शिकायत मिलने पर कोटा निलंबित कर दिया गया था। कोटेदार फूला देवी की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर गांव के ही सत्यम शुक्ल, प्रेम शीला, गोमती ने की थी। जांच करने अधिकारी पहुंचे तो लाभार्थियों ने बताया अंगूठा तो लगवा लिया जाता है मगर राशन नहीं दिया जाता है।