फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बारिश के बाद भी बढ़ी उमस, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सक्रिय होने के बाद बुधवार दोपहर उमस हावी रही। हल्की बारिश से भी उमस से राहत नहीं मिली। बादलों की मौजूदगी व तापमान में वृद्धि से लोग पसीने से तरबतर रहे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री उछला। न्यूनतम तापमान में .7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उमसभरी गर्मी से लोगों ने पंखे व कूलर का सहारा लिया। पुरवा हवाओं से पूरे दिन बादल छाए रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का अंदेशा है। लोग बारिश के दौरान घरों से बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें