फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उमस ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच तल्ख धूप से सभी लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान स्थिर रहा। आसमान में बादलों की मौजूदगी ने रात का तापमान बढ़ा दिया। शाम को हवा की बढ़ी रफ्तार ने कुछ हद तक उमस से राहत दिलाई। ग्रामीण अंचल में कुछ जगहों पर बृहस्पतिवार देररात को बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार के सापेक्ष शुक्रवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहते हुए 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। रात का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में अगले 24 घंटे में बारिश होने के आसार हैं। उमस का दौर जारी रहेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें