फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में बनाई मानव शृंखला

विज्ञापन
चौक घंटाघर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला के द्वारा लिखा सीएए। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भाजयुमो के कार्यक्रम में व्यापारी भी हुए शामिल
विज्ञापन

प्रतापगढ़। नागरिकता कानून के समर्थन में भाजयुमो के आह्वान पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनाई। चौक घंटाघर से निर्मल तिराहे तक मानव शृंखला में व्यापारी नेताओं का भी समर्थन मिला। लोग एक दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो ने पहले चौक से भगवाचुंगी तक मानव शृंखला बनाने की तैयारी की थी, मगर मौसम खराब होने के कारण चौक से निर्मल तिराहे तक ही मानव शृंखला बनाई गई। जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। व्यापारी नेता मंजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां लोगों में भ्रम फैला रही हैं। इस मौके पर दिनेश सिंह दिन्नू, राजेंद्र केसरवानी, संजीव अहूजा, उदयभान सिंह, लखनलाल, प्रताप कुंदनानी, अशोक अग्रवाल, तुषार खंडेलवाल, संजीव सोनी, अश्वनी केसरवानी, पंकज मिश्र, अजय मौर्य, विनोद शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें