अरहर के खेत में बना रहा था अवैध पटाखे
उदयपुर। क्षेत्र के परानीपुर के हरीगेंद्र सिंह की आरा मशीन के करीब अरहर के खेत में अवैध पटाखा फैक्ट्री बनाने की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शनिवार की रात छापा मारा। दबिश के दौरान पुलिस टीम ने मौके से परानीपुर के रहने वाले हवाईदार शेर अली को पकड़ लिया। मौके पर करीब सवा लाख के पटाखे व विस्फोटक पदार्थ 200 ग्राम गंधक, 100 ग्राम पोटाश और दूसरे केमिकल बरामद किए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेजा।
दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई जारी है। अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और विक्रय में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दीपक भूकर , पुलिस अधीक्षक