फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे पूरा होगा लक्ष्य, छह माह में महज 21प्रतिशत ही लोगों को हो सका टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार सुस्त हो गई है। जबकि सरकार ने दिसंबर तक 18 साल से अधिक आयु के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन की कमी से लक्ष्य को पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर देने को कहा है।
दिसंबर तक जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के बीस लाख लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य दिया गया है। मगर वैक्सीन की कमी के कारण टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। शासन ने क्लस्टर अभियान चलाने का आदेश दिया था। यह अभियान महज पांच दिनों तक चल सका।
वैक्सीन की कमी के चलते इस पर पर रोक लगा दी गई। विभाग के रिकार्डों के मुताबिक, दिसंबर तक 18 वर्ष से अधिक उम्र के बीस लाख लोगों का टीकाकरण होना है। छह माह में महज चार लाख 18 हजार 966 लोगों का ही टीकाकरण किया जा सका है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे वैक्सीन मिल रही है, उसी तरह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। दो दिन पहले 20 हजार डोज मिली है। टीकाकरण किया जा रहा है। महेश सिंह, सहायक प्रतिरक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें