फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान दिख नहीं रहा, पांच दिन में दस लाख लोगों को कागज पर खिलाया गया फाइलेरिया की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अब कागज पर संचारी रोग पखवाड़ा अभियान शुरू कर दिया है। टीम किसी के दरवाजे तक नहीं जा रही है और पांच दिनों के भीतर दस लाख लोगों को दवा खिलाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस काम में 2729 टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद शासन ने संचारी रोग पखवाड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर पहुंचकर फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए शासन ने आदेश दिया है। जिले के 34 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को मिला है। सीएमओ का दावा है कि इसके लिए 2729 टीमों का गठन किया गया है। इन टीम को कोरोना संक्रमितों के साथ जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों को चिह्नित करने और फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाने के लिए आदेश दिया गया है।
मगर टीम कहां और किस गांव में हैं, इसकी जानकारी विभाग के अफसरों को भी नहीं होती है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक, पांच दिनों के भीतर दस लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जा चुकी है। जबकि सच्चाई यह है कि ज्यादातर गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची ही नहीं है।
विज्ञापन

आशा बहुओं के माध्यम से फर्जी सूची तैयार कर सीएमओ कार्यालय में जमा कर दी जा रही है। जिम्मेदार इससे पूरी तरह से अनजान बने हैं। एसीएमओ डॉ.सीपी शर्मा ने बताया कि टीम गांव-गांव जाकर लोगों को दवा खिलाई जा रही है। 2729 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें