फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटे भर बाधित रहा यातायात

Fri, 13 Mar 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी अधिवक्ता की दरोगा द्वारा गोली मारकर हत्या को लेकर शुक्रवार को भी वकीलों ने जमकर हंगामा काटा। तहसील एवं दीवानी अदालत में कामकाज ठप कराते हुए अधिवक्ताओं का जत्था पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते इंदिरा चौक पर आ पहुंचा। लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर वकीलों ने जाम लगाकर विरोध सभा शुरु की।
विज्ञापन


वकीलों के जाम लगाने को लेकर रायबरेली, प्रतापगढ़ तथा कालाकांकर मार्ग पर घंटे भर यातायात बाधित रहा। इस दौरान राववीरेंद्र सिंह, संतोष पांडेय, ओंकारनाथ क्रांतिकारी, अनिल महेश, हरिशंकर द्विवेदी, सतेश सिंह, शहजाद अंसारी, योगेश मिश्रा, अजय शुक्ला गुड्डू  समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें