फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: संविदा रोडवेजकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़ डिपो में संविदा पर कार्यरत 25 सौ चालकों और परिचालकों को अब प्रति किलोमीटर गाड़ी पर चलने पर दो रुपये बीस पैसे की दर से मानदेय मिलेगा। अभी तक उन्हें दो रुपये छह पैसे मानदेय मिलता था।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक सिविल लाइन डिपो परिसर में हुई। उन्होंने बताया कि जिले के 25 सौ संविदा चालकों, परिचालकों को 14 पैसे प्रति किलोमीटर अधिक भुगतान परिवहन निगम करेगा। वेतन में 700-900 की बढ़ोतरी होगी। संविदा कर्मचारियों का प्रोत्साहन राशि 3000 से बढ़ा कर 4000 मिलेगी। बैठक में रामेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश कुमार, उदयराज, रामपाल, इजहार अहमद, जितेंद्र यादव, रूपेश कुमार व जितेंद्र प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें