फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूमी होलियारों की टोली, होली पर हंसी-ठिठोली

Thu, 24 Mar 2016 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
कहीं आपके ही सिर न फूट जाए ये बम! - फोटो : gettyimages
विज्ञापन
होली के त्योहार पर पूरे जिले में अबीर, गुलाल के साथ ही रंगाें की जोरदार बारिश हुई। बुधवार और गुरुवार को लोग मस्ती में डूबे रहे। होली का पर्व दो दिन मनाए जाने के कारण गुरुवार की शाम तक भांग के साथ ही अबीर और गुलाल का नशा सिर चढ़कर बोला। छिटपुट घटनाआें को छोड़कर पूरे जिले में लोगाें ने होली के पर्व का जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

शहर में होली के त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में जहां बुधवार को होली का पर्व मनाया गया, वही शहर में गुरुवार को धूमधाम से होली मनाई गई। चौक-कचहरी रोड, चौक-भंगवाचुंगी रोड, सिनेमा रोड पर बुधवार की शाम होलिका दहन स्थल पर ही शाम को डीजे सज गए।

शहर में तेलिया चौराहा, सिनेमारोड, स्टेशन रोड, सदर मोड़ सहित कई अन्य स्थानाें पर होलिका दहन स्थल पर ही साउंड बाक्स लगवा लिए गए थे। होलिका दहन के  समय से देर रात तक लोग मस्ती में डूबे रहे। गुरुवार की सुबह से ही शहर में रंग का दौर प्रारंभ हो गया। इसके साथ ही डीजे वाले स्थानाें पर युवाआें ने जमकर डांस किया। चिलबिला में पट्टी मोड़ और मौर्या तिराहे पर जमकर कपड़ाफाड़ होली हुई। यहां से गुजरने वाले राहगीर भी होलियाराें के रंगाें के हमले से बच नहीं सके। शहर में स्टेशन रोड, भगवाचुंगी पर भी होलियाराें ने जमकर धमाल किया। बाइकों पर सवार होकर निकले युवा राह में मिलने वाले यात्रियों को रंगों से लाल-गुलाल से सराबोर कर रहे थे। अबीर-गुलाल से रंगे हुए चेहरे देर शाम तक एक दूसरे के चेहरों को बदरंग करते रहे। शाम को चार बजते ही रंगों का दौर समाप्त हुआ। शाम को होली मिलने निकले लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। ग्रामीण इलाकों में भी होली पर जमकर धमाल देखने को मिला। किशुनगंज, मदाफरपुर, कोहंडौर, कांधरपुर, अंतू, गड़वारा, मोहनगंज, रानीगंज, फतनपुर सहित अन्य इलाकों मेें होली का पर्व दो दिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें