फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 12 लोग घायल

विज्ञापन
बाघराय थाने के लोसनापुर के समीप पिकअप पलटने से घायल लोगों के सीएचसी पहुंचने पर जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एक्सेल टूटने से पिकअप पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार 12 लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी गुड्डू सरोज की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों समेत ग्रामीण एक पिकअप से अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर घाट गए थे। वहां अंतिम संस्कार के बाद लोग घर लौट रहे थे। बाघराय के लोसनापुर के पास पिकअप का एक्सल टूट गया। इससे गाड़ी फिसलते हुए पलट गई।
इससे इसमें बैठे दर्जनभर लोग घायल हो गए। मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए प्रारंभिक इलाज के बाद सीएचसी के डाक्टरों ने सभी लोगों को एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों में मुन्ना सरोज (45), परसू (40), दिलीप कुमार (44), हरिलाल (40), भारतलाल (46), सोहनलाल (45), राम सुमेर (50), खूंटी (25), ढनगू (38), श्यामलाल (52), विद्यासागर (40), रमती (50) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिनका उपचार कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें